शेखर सिंह को भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का क्षेत्रीय प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
छपरा (सारण)। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह तरैया फरीदनपुर गांव निवासी विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक परौना गांव में शेखर सिंह के आवास पर संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल द्वारा भाजपा नेता व पूर्व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेखर सिंह को प्रदेश किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को बधाई दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल के प्रति कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दिया है। उक्त अवसर पर नवनियुक्त भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी शेखर सिंह को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई व शुभकामना दिया तथा कार्यकर्ताओं ने उनसे आग्रह किया कि वे पूर्व में जिलाध्यक्ष रहते हुए किसानों की समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करते रहे है। वैसे ही आगे किसानों की समस्या को पुरजोर तरीके से उठाने तथा उनका समाधान करने का निरंतर प्रयास करेंगे। बैठक में भाजपा नेता गंगेश्वर सिंह, ओम प्रकाश राम, बीडीसी नागेंद्र प्रसाद, दिलीप राम, रामचंद्र तिवारी, अरुण कुमार सिंह, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, रविंद्र सिंह, उदय कुमार, अनिल राय, समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा