खुदकुशी करने वाले युवक के परिजनों को वैश्य महासभा के नेताओं ने दी संतावना, हरसंभवन मदद का दिया आश्वासन
छपरा(सारण)। नगर थाना अंतर्गत छपरा शहर के मौना साढ़ा रोड के समीप ब्राह्मण स्कूल के पीछे मोहन नगर में इंटर के किशोर छात्र मयंक कुमार उर्फ अंशु द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना पाकर दुःखी मन से सुप्रसिद्ध समाज सेवी कृष्ण कुमार वैष्णवी, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ भाजपा नेता,अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद,जिला अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर प्रसाद,महानगर अध्यक्ष राजेश डाबर, कोषाध्यक्ष रवि व्याहुत, सारण जिला वैश्य महासभा छपरा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ चतुरी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरदार राजू सिंह, ये सभी अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मृतक के घर पहुंचे। शोक संतप्त मृतक के पिता सुनील कुमार गुप्ता उसके चाचा सुशील कुमार गुप्ता एवं उसके अन्य परिजनों से मिलें तथा वैश्य महासभा की ओर से इस दुखदाई घटना पर दुख प्रकट किया साथ ही उन्हें ढ़ाढस भी बंधाया। इस शोकाकुल वैश्य परिवार में पहुंचकर वैश्य महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने इकलौते पुत्र खोने वाले सुनील कुमार गुप्ता को विश्वास दिलाया कि इस दुःख की घड़ी में वैश्य महासभा का प्रत्येक सदस्य दुःखी है तथा उनके साथ खड़ा है और उनकी हर संभव मदद करने को तैयार है। जिस प्रकार की भी जरूरत हो वह वैश्य महासभा उनकी मदद करने के लिये चौबीस घंटे तैयार है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग