बड़े भाई ने छोटे पियक्कड़ भाई को भेजवाया जेल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के फरदहिया गांव में घर के दरवाजे पर शराब पीकर हंगामा कर रहे छोटे भाई को बड़े भाई ने थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराया। मामले में मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने हंगामा मचा रहें युवक को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया। मामले में दर्ज प्राथमिकी में बड़े भाई सोनू कुमार राय पिता भुअर राय उर्फ रामजीत राय ने कहा कि उसका छोटा भाई रंजन कुमार राय शराब पीकर दरवाजे पर हंगामा मचा रहा था रोकने पर गाली गलौज कर रहा था और मारपीट पर उतारू हो जा रहा था। मामले में मशरक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग