मशरक में जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
मशरक(सारण)। प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह के नेतृत्व में बहरौली पंचायत अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के दरवाजे पर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड प्रभारी गणेश प्रसाद सिंह, बूथ सचिव फुलेन्द्र सिंह, बूथ अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह,चंद्रकेतु प्रसाद,उमेश सिंह सम्मिलित हुए। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष जदयू मशरक रामाधार सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जदयू कार्यकर्ताओं को तैयार रहना है वही बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार की चल रही महात्वाकांक्षी योजनाओं की चर्चा आम लोगों के बीच बता कर उन्हें लाभान्वित करना है। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह ने कहा कि आज से 15 साल पहले की बिहार की स्थिति और आज की बिहार की स्थिति में जमीन आसमान का अंतर है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग