संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल का है। पीड़िता फूलकुमारी देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि पड़ोस के ही सुग्रीव साह, उमेश साह, कृष्णा साह, तारकेश्वर साह, ओमप्रकाश साह, सुबोध कुमार सहित आठ लोग एकमत होकर मेरे दुकान पर पहुँच गाली- गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर ईंट एवं डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तब तक सभी नामजद फरार हो गए और जाते- जाते मेरे गले से मंगलसूत्र भी नोंच लिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग