संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। माँझी कौरु धौरु पंचायत से भावी मुखिया पद के प्रत्याशी रीता देवी पति अवधकिशोर सिह अधिवक्ता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पंचायत के घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क अभियान चलाया। इस क्रम में पंचायत के जनता जनार्दन को बताया कि अगर पंचायत के लोगो आशीर्वाद मिला तो एक सुन्दर आदर्श पंचायत का निर्माण किया जायेगा।जिसमे पंचायत अंतर्गत सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्राम सभा के माध्यम से सभी को सामान्य रूप से मिलेगा।चाहे नल हो या जल ,आवास योजना हो या नली गली सभी योजनाओं को जनता के अनुरूप ही धरातल पर लाया जाएगा। हमे तो सिर्फ पंचायत का चहुंमुखी विकास चाहिये।शिक्षित बेरोजगार युवको के लिये घरेलू उद्योग लगाने का प्रयास किया जाएगा। पंचायत में लघु उद्योग के लगने से बेरोजगारी दूर होगी पंचायत के लोग खुशहाल होंगे।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग