पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक स्टेशन रोड में बाइक पर सवार के द्वारा सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर तेजी से बाइक चलाने के दौरान पीछे बैठी दो महिला गिर गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती करायी जहां उनकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र के खराटी गांव निवासी मो कासिम की 60 वर्षीय पत्नी हाजरा बेगम और मुमताज आलम की 32 वर्षीय पत्नी जुलेखा प्रवीण के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभय कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामला है कि घायल दोनों महिला बाइक पर पीछे बैठ मशरक आयी थी कि सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर तेजी से पार करने पर दोनों महिला सड़क पर ही गिर पड़ी और घायल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग