राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बेतौरा गांव में दबंगो द्वारा ब जमीन हड़पने की नीयत से तीन महिलाओं को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायल तीनों महिलाओं का उपचार पीएचसी पानापुर में किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बेतौरा गांव में स्वर्गीय मुस्लिम मियां के परिवार के बगल में एकराम सिंह का घर है। एकराम सिंह के घरवालों को घर के बगल में मुस्लिम मियां के परिवार का रहना ठीक नही लगता है। वे लोग हमेशा इस परिवार को तंग तबाह करते रहते है एवं तरह तरह के हथकंडा अपना कर उनलोगों को वहां से हटाने का प्रयास करते रहते है। शनिवार की सुबह एकराम सिंह के घरवाले वहां पहुचे एवं उसके दिवाल के पास से मिट्टी काट कर हटा दिए। इस दौरान घर में कोई पुरुष सदस्य नही था। घर में मौजूद महिलाएं जब इसका विरोध की तो उनलोगों के साथ गाली गलौज करते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में सकीना बीबी, जुबैदा खातुन, तकदीरन बीबी घायल हो गई जिनका उपचार पीएचसी पानापुर में किया गया। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है और थाने पहुचकर न्याय की गुहार लगाई है ।सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग