पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चांद बरवा गांव में शनिवार को टेंट हाउस का सामान लदा ट्रैक्टर ग्रामीण सड़क पर सड़क और गढ़े का अंदाजा नही लगने से सड़क किनारे गढे में पलट गया जिसमें चालक मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बारे में गांव वालों ने बताया कि बंसोही बाजार से चांद बरवा गांव में विश्वकर्मा पूजा के लिए टेंट हाउस का सामान आया हुआ था वही समान शनिवार को पूजा समाप्ति के बाद ट्रैक्टर पर लादकर वापस जा रहा था कि राजेंद्र सिंह के मकान के पास सड़क किनारे गढे में पलट गया।घटना में चालक के मामूली रूप से घायल होने की घटना छोड़ कोई बड़ी जान माल की हानी नही हुई। मौके पर घटना पर गांव वालों ने पहुंच मामले में पलटी ट्रैक्टर को सीधा कराकर जाने दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग