पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर शुक्रवार को मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास दो ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन महिला यात्री गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए थाना पुलिस के सहयोग से सीएचसी मशरक में भर्ती करायी गयी। जहा घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवादुबौली गांव निवासी खलील अंसारी की 60 वर्षीय पत्नी जुबैदा बीबी,मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव निवासी कृष्णा महंतों की 40 वर्षीय पत्नी मनझारो देवी, इसुआपुर थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी स्व सतन महतो की 60 वर्षीय पत्नी जगनी कुंवर,जनता बाजार निवासी शैलेन्द्र महतो की 40 वर्षीय पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई।वही ऑटो चालक मामूली रूप से घायल हैं। घायल यात्रियों ने बताया कि वे बसंतपुर से मशरक आ रहे थे कि देवरिया गांव के पास सामने से आ रही ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सभी सवार महिला यात्री घायल हो गए। मौके पर घटना की सूचना पर पहुंचे थाना पुलिस ने ऑटो और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग