पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह के रुप में मनाने का निर्णय लिया है। सेवा सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को मशरक प्रखंड दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में भाजपा के वरिष्ठ नेता शशी भूषण की अगुवाई में के कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर रोगियों के बीच फल का वितरण किया।भाजपा नेता शशी भूषण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वार्डों में जाकर भर्ती रोगियों से उसका हाल चाल लेकर उन्हें फल दिया गया। मौके पर भाजपा नेता शशी भूषण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री के जन्म दिन को सेवा दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत भाजपा कार्यकर्ता अपने स्तर से लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की अखंडता और विकास के लिए हमेशा जाने जाएंगे। पीएम देश की सेवा के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं। उनकी सेवा से प्रेरित होकर ही जन्म दिन पर सेवा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू, राकेश सिंह महंथ, अतुल पांडेय समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन