पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के महावीर चौक पर अवस्थित महावीर मंदिर में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन केक काटकर और पूजा-अर्चना कर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने किया। मौके पर भाजपा नेता शशीभूषण सिंह, राकेश सिंह महंथ समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी लम्बी उम्र की कामना की।भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी लम्बी उम्र की कामना की और मिठाइयां बांटकर लोगों का मुंह मीठा कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग