राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन एकमा नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप भाजपाईयों सिंह पप्पू के नेतृत्व में एकमा बाजार में मनाया गया। वहीं मांझी पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के द्वारा नचाप गांव में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राम जानकी मंदिर के प्रांगण में पूजा-अर्चना किया गया। रिद्धि सिद्धि कंपलेक्स में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। इस दौरान हवन पूजन किया गया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर स्कूल परिसर में एक 71 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री को यशस्वी प्रधानमंत्री बताते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस आयोजन में मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता विभूति नारायण तिवारी, पूर्व सैनिक व्यास सिंह, निरोज सिंह, विकेश तिवारी, वीरेश सिंह, अरविंद सिंह अन्य लोग शामिल हुए। राम जानकी मंदिर के पुजारी जितेंद्र दुबे द्वारा पूजा-अर्चना कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग