राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 150 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया है। जबकि पुलिस को चकमा देकर धंधेबाज भागने में सफल रहे। एएसआई पिन्टु कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बनियापुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ टीमन एवं अर्जुन कुमार को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली कि टीमन के दरबाजे पर शराब की खेप उतरी है। जिसके बिक्री के लिये इधर-उधर भेजने की तैयारी चल रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस टीम को देख दोनों धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।वही तलाशी के क्रम में दरबाजे पर रखे दो प्लास्टिक के बोरी में 120 लीटर और बाइक पर लदे तीस लीटर कुल मिलाकर 150 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग