राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ससुरालवालों द्वारा पुत्री के साथ मारपीट किये जाने की सूचना पर सुलह कराने पहुँची महिला को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के पिपरपाति का है। पीड़िता बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह निवासी अनिता देवी ने दर्ज प्राथमिकी में एक दर्जन लोगों को नामजद कर बताया है कि सूचना मिली कि मेरी पुत्री के साथ उसके ससुरालवालों द्वारा मारपीट किया जा रहा है। जिसकों लेकर मैं अपने ननद रजान्ति देवी और रिंकू देवी के साथ अपनी पुत्री के घर पहुँची थी। जब मैंने ससुरालवालों से मारपीट के बारे में पुछताक्ष की तो राजकुमार नट,मुकेश नट, अखिलेश नट, राकेश नट, लालमुनि देवी, सरिता देवी सहित एक दर्जन लोग गाली- गलौज करते हुए हमलोगों को लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग