संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सतुआ पश्चिम टोला में कार्यरत 38 वर्षीय शिक्षक अवधेश कुमार गुप्ता का शनिवार की देर रात्रि निधन हो गया। शिक्षक के असामयिक निधन से प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया सुरेश साह ने बताया कि दिवंगत शिक्षक का नियोजन वर्ष 2013 में पंचायत शिक्षक के पद पर हुआ था। जो काफी होनहार,मृदभाषी एवं कर्तब्यनिष्ठ शिक्षक थे। बताया जाता है कि उक्त शिक्षिक कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।जिनका इलाज पटना के एक निजी क्लिनिक में चल रहा था।घटना की सूचना पर पूर्व मुखिया सुरेश साह सहित परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष बिनोद राय,सचिव इंद्रजीत महतों, देवेन्द्र कुमार,उतम राय,अज्जिमुलाह अंसारी के अलावे दर्जनों शिक्षकों ने मृत शिक्षक के पैतृक आवास भगवानपुर प्रखण्ड के राजापुर गांव पहुँच शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए संवेदना प्रकट किया एवं मृतात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया।उक्त शिक्षक के निधन को शिक्षक समुदाय ने अपूरणीय क्षति बताई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग