राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सांसद ने पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन हेतु केन्द्रीय मंत्री के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण किया

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। महाराजगंज लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एकमा बाजार स्थित मुख्य डाकघर का पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्य डाकघर परिसर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद अंचल पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय, डाकपाल तारकेश्वर साह व एसडीआई मृत्युंजय कुमार सिंह के अलावा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिया। इस मौके पर सांसद श्री सिग्रीवाल ने बताया कि आगामी 24 सितंबर को भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री आरके सिंह एकमा डाकघर परिसर में पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। सांसद ने बताया कि बिहार में पहली बार ऐसा होने जा रहा हैं, जहां लोकल स्तर पर डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एकमा की जनता के लिए यह बहुत बड़ा उपहार होगा।
अब इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना अथवा जिला मुख्यालय छपरा पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनवाने के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब एकमा डाक घर से ही अप्लाई करने के बाद उन्हें पासपोर्ट बन कर मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के एकमा में आगमन से क्षेत्र में बिजली के अलावा अन्य क्षेत्र में भी नई सौगात मिलने की संभावना है। इस मौके पर डाक विभाग के क्षेत्रीय एसडीआई मृत्युंजय कुमार सिंह, पोस्ट मास्टर तारकेश्वर साह, डाक कर्मी राजीव कुमार के अलावा भाजपा एकमा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, एकमा पश्चिम मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र उपाध्याय, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, भाजपा नेता चैतेंद्र नाथ सिंह, विरेंद्र पांडेय, बंटी ओझा, भोला जी प्रसाद, दही बाबा, विभूति नारायण तिवारी, जितेंद्र सिंह, चंदेश्वर सिंह, बलवंत जी, बीकेश सिंह, प्रमोद कुमार आदि अन्य मौजूद थे।