राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख एसएच-73 मुख्य सड़क स्थित रामबाग नहर पुल के समीप रविवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक पर सवार दम्पति समेत एक चार साल की बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वही स्कॉर्पियो चालक घटना के बाद गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। दुर्घटना में घायल व्यक्ति मसरख थाना क्षेत्र के सुंदर चलिसपुल निवासी शंकर प्रसाद व उनकी पत्नी बेबी देवी तथा छठु प्रसाद की चार वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे शंकर प्रसाद घर से पत्नी व भतीजी के साथ बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तबतक तरैया रामबाग नहर पुल के समीप वे लोग दुर्घटना के शिकार हो गये। स्थानीय ग्रामीणों व समाजसेवी अनिल सिंह कुशवाहा ने घटना की जानकारी तरैया थाने को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुची तरैया पुलिस ने घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल तरैया पहुचाया। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बेबी देवी को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग