बेरोक-टोक रोड पर चल रहे ओवर लोड ट्रक, बड़े हादसे का आमंत्रण दे रही है
बिपिन कुमार की रिपोर्ट
दरियापुर(सारण)। कोरोना अनलॉक में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गाे पर ओवर लोड ट्रक बेरोक-टोक हाई स्पीड में चल रही है। जिससे लोगों में बड़े हादसे को लेकर भय सता रहा है। अगर समय रहते इस लगाम नहीं लगाया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के दिघवारा-भेल्दी पथ पर डेरनी बाजार के समीप रोड के ऊपर 440 वोल्ट के तार गुजरी है, जहां से सटकर गुजरती है। इससे स्थानीय ग्रामीण एवं व्यवसायी बड़े हादसे को लेकर सहमे रहते है। बता दें कि यह सड़क एक तो सिंगल हैं दूसरा ओवर लोड गाड़ी चलने से सड़क में जहाँ तहाँ गढ्ढा बन गया है, उसमें सड़क के दोनों तरफ दुकान व मकान हैं। अगर बिजली प्रवाहित तार के सम्पर्क में गाड़ी आया तो बड़ा अनहोनी हो सकता हैं। स्थानीय लोगों की माने तो स्थानीय प्रशासन द्वारा नो इंन्ट्री का नियम लगाना चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग