संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर में कई जगहों पर अवैध एवं बगैर अनुमति निजी नर्सिंग होम संचालित किये जाने की शिकायत राजद के जिला प्रवक्ता ने सिविल सर्जन से की है। दिए गए शिकायत में जिला प्रवक्ता हरेलाल यादव ने बताया है कि प्रखण्ड में एक दर्जन से अधिक नर्सिंग होम अवैध एवं अनैतिक तरीके से संचालित हो रहे हैं। जहां अवैध तरीके से गर्भपात एवं अन्य कार्य किये जा रहे हैं। नर्सिंग होम में मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड चिकित्सक भी नहीं हैं। जिससे आम लोगों को स्वास्थ्य व धन की क्षति उठानी पड़ रही है। दो-तीन दिन पूर्व ही एक नर्सिंग होम संचालक ने लौवां के राकेश कुमार की पत्नी संगीता देवी का ऑपरेशन गलत तरीके से कर दिया था। जिसके कारण गर्भवती महिला की मौत हो गई। जब परिजनों ने हंगामा मचाया तब नर्सिंग होम के डॉक्टर व अन्य कर्मियों ने मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया। मृत महिला के परिजनों ने मामले की लिखित आवेदन स्थानीय थाने को भी दी है। यह हालात लगभग सभी निजी नर्सिंग होम का है। जहां आये दिन किसी न किसी की मौत हो जाती है। जिला प्रवक्ता ने अवैध संचालित नर्सिंग होम पर अंकुश लगाने के लिए जांच की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग