राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा में चोरों ने पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन करने पहुंचे एक प्रत्याशी की बाइक चोरी कर ली। जिसकी शिकायत संबंधित थाने में की गई है। इलाके में इस घटना की काफी चर्चा की जा रही है। यहां पंचायत चुनाव में नामांकन करने आये एक प्रत्याशी की बाइक वीर कुंवर सिंह चौक से चोरी हो गई जिसे लेकर थाने में शिकायत की गई है। गरखा थाना में दिए गए आवेदन के मुताबिक श्री रामपुर के रहने वाले नवलेश महतो इटवां पंचायत के वार्ड नंबर 5 से वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं, नॉमिनेशन के दौरान जिनकी बाइक चोरी हो गई है। वार्ड प्रत्याशी नवलेश महतो ने बताया कि वह शनिवार को अपनी पैशन प्रो बाइक से नॉमिनेशन करने गरखा प्रखंड कार्यालय में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर से थोड़ी दूरी पर दुर्गा मंदिर के पास अपनी बाइक खड़ी की थी. नवलेश महतो सुबह करीब 11 बजे सुबह में प्रखंड कार्यालय के बाहर दुर्गा मंदिर के पास बाइक को पार्क कर नॉमिनेशन करने गए थे। इस दौरान शाम 4 बज गया लेकिन नामांकन की बारी नहीं आई। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। गौरतलब हो कि सारण में पंचायत चुनाव की डुगडुगी बज गई है। चुनाव 24 सितंबर से 11 चरणों में कराए जाएंगे। सबसे आखिर में 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। पंचायत चुनाव 11 चरणों में होंगे लेकिन सारण में पंचायत चुनाव की शुरुआत दूसरे चरण से होगी। पहले चरण में सारण में पंचायत चुनाव नहीं कराए जाएंगे। अधिसूचना के बाद जिला प्रशासन और जिला पंचायती राज कार्यालय अब पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ गया है। सारण में कुल 25 लाख 86 हजार 436 मतदाता गांव की सरकार को चुनेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग