राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपूर गांव निवासी एक युवक की केरल में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मृतक महम्मदपूर निवासी भुटकुन महतो का 19 वर्षीय पुत्र कन्हैया महतो बताया जाता है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक केरल में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को उसके पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद कुछ साथियों द्वारा उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग