राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा व रसूलपुर पुलिस द्वारा थाने के सामने सिवान-छपरा नेशनल हाइवे 531 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से 16 दुपहिया वाहनों से आठ हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। इसी प्रकार रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती के नेतृत्व में चलाए गए वाहन जांच अभियान में चार वाहनों से तीन हजार रुपए जुर्माना राशि वसूली गई। उधर एकमा व रसूलपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। वाहन जांच अभियान आगे भी चलाया जाता रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग