भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनको बताया युगद्रष्टा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (कटेया)- प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के तैलीय चित्र पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी। जिसकी अध्यक्षता बिहार प्रदेश के गोपालगंज लोकसभा एवं भोरे विधानसभा के प्रभारी श्री अशोक सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने डॉ मुखर्जी को युगद्रष्टा बताते हुए कहा कि उनकी राष्ट्रवादिता का प्रतिफल है कि आज जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त हो सका है। डॉक्टर मुखर्जी एक विधान और एक निशान के प्रबल समर्थक थे। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष कटेया ग्रामीण कृष्ण रंजन स्वरूप पाठक कहा कि धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने भारतीयों के सपनों को साकार किया।जिसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी 44 दिन तक जेल में रहे और अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी के पत्रक को प्रखंड के अनेक बूथों पर आमजन के बीच वितरित किया गया। साथ ही मोदी सरकार की 6 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। मौके पर भाजपा नेता योगेंद्र तिवारी, भाजपा जिला मंत्री सुदामा मांझी, चंद्रशेखर दुबे, जितेंद्र शर्मा, सचिन तिवारी, मुनमुन चौबे, विष्णु पांडेय, रामानंद पांडेय व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास