राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के हरदासचक गांव से तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर से 5 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। इस सम्बंध में तरैया थाने में पदस्थापित स.अ.नि. हरेंद्र पासवान ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरदासचक गांव निवासी सरल मांझी के घर छापेमारी प्लास्टिक के एक गैलेन में 5 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी आते देख कारोबारी पानी लगने का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग