पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। महान चिंतक एवं जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को मशरक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की मशरक दक्षिणी मंडल इकाई द्वारा दक्षिण टोला में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित की गई। मौके पर प्रखंड दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युवानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा प्रदान की। दीनदयाल बेहद ही सरल, सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। वहीं इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित जी के बताए मार्ग पर युवाओं को चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति के अलावा साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि थी। उनके हिंदी और अंग्रेजी के लेख विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते थे। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, मंडल महामंत्री धीरज सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह महंत, अति पिछड़ा अध्यक्ष राजन कुमार, भाजपा कोषाध्यक्ष देव कुमार पंडित, नरेंद्र कुमार तिवारी, रंजीत कुमार राम, अतुल पांडेय, अनिल शाह, पंचायती राज का अध्यक्ष धनंजय कुमार राय, अवधेश कुशवाहा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग