पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार में फरियादियों की काफी भीड़ जुटी। दो नया मामला जमीन विवाद से जुड़ा आया । सीओ ललित कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक मो सैफुल्लाह रहमानी और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मामले पर सुनवाई किया। मामले में अंचल निरीक्षक मो सैफुल्लाह रहमानी ने बताया कि जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार हर शनिवार को थाना स्तर पर भूमी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें 2 नये मामले आए वही पहले से 4 मामले लंबित थें। सभी पर सुनवाई करते हुए नये मामले को जांच पड़ताल के लिए भेज दिया गया वही पुराने 4 मामले में 1 का निष्पादन कर दिया गया। सीओ ललित कुमार सिंह ने सभी फरियादियों से पंचायत चुनाव को देखते हुए गांवों में शांति व्यवस्था कायम रखने की बात बताई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग