राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव का है। पीड़िता सुगान्ति देवी के फर्दबयान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि घरेलू विवाद को लेकर मधुसूदन राय, बृजेश राय, मंजू देवी और आशा देवी एकमत हो कर दरबाजे पर पहुँच गाली- गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर नामजदों ने रॉड और डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वही गलत नियत से कपड़े भी फाड़ दिए।जिससे मैं बेपर्दा हो गई।इस दौरान नामजदों ने मेरे गले से सोने का मंगलसूत्र भी नोंच लिया। हल्ला-गुल्ला की आवाज पर परिवार के लोग पहुँचे और मुझे इलाज के लिये रेफ़रल अस्पताल बनियापुर लाये। जहाँ से बेहतर ईलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली