कोपा में मास्क-साबुन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
संदेश कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
जलालपुर (सारण)। प्रखण्ड के कोपा पंचायत के वार्ड संख्या 10 एवं 11 के नाराज ग्रामीणों ने मास्क एवं साबुन नहीं मिलने की शिकायत डीएम से की है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लॉकडाउन की अवधि में कोपा पंचायत के बनकटा गांव के वार्ड संख्या-10 तथा 11 में मुखिया ने एक भी ग्रामीणों को मास्क एव साबुन नहीं दिया है।ना ही गांंव को सैनेटाइज ही किया गया।जबकि जलालपुर प्रखण्ड में सबसे ज्यादा विकास योजनाओं की राशि सहित पंचम वित्त आयोग के द्वितीय किस्त की राशि कोपा पंचायत में ही आया है। इस पंचायत में लगभग साढ़े सात लाख रूपये आया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राशि की बंदरबांंट कर ली गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में कार्रवाई नही हुई तो जलालपुर बीडीओ का घेराव किया जाएगा।शिकायत आवेदन पर राजकिशोर यादव रविंदर यादव, मुकेश कुमार साह, प्रमोद कुमार, मैनेजर यादव, बंटी कुमार, अभिषेक कुमार यादव, अभय कुमार ठाकुर,रंजन कुमार, डब्बू कुमार राय सहित अन्य ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग