हिमगिरी ट्रैवल बनी बर्निंग बस, चालक सहित सभी यात्री सुरक्षित
- पटना से जा रही थी सिवान, शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। शीतलपुर-परसा सङक मार्ग पर दिघवारा थाना क्षेत्र के छतर छपरा गांव के निकट गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से बस मे आग लग गई। जिससे बस पूरी तरह से जल गयी। हलांकि इस घटना में चालक समेत बस मे सवार 43 यात्री बाल बाल बच गए। किसी की हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जबकि दर्जनों यात्रियों का समान चल कर राख हो गया। बस हिमगिरि ट्रैवल्स बतायी गई है। जो कि पटना से सिवान व गोपालगंज के लिए चली थी। बस चालक ने बताया कि बस पर कुल 43 यात्री सवार थे। जिन्हें सीवान व गोपालगंज जाना था। इसी बीच रास्ते में छतर छपरा गांव के निकट शॉर्ट सर्किट से टीवी व सीडी मे आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मगर सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। हलांकि अफरा तफरी के क्रम में कई यात्रि अपना समान छोड़ जान बचाते हुए बस से बाहर निकल गए। इस दौरान उन सभी यात्रियों का लगभग पच्चास हजार से अधिक मूल्य की सम्पत्ति जलने का अनुमान बताया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे गड्ढे में बरसात की पानी से आग पर काबू पाया। मगर दमकल गाड़ी नहीं पहुंच सकी। घटनास्थल पर पहुंच कर दिघवारा थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने सभी यात्रियों को दूसरी बस से उन्हें उनके गन्तव्य स्थान के लिए भेजवाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग