संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चालान पर अंकित क्षमता से अधिक मात्रा में चोरी से लाल बालू का परिवहन करने के मामले में अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही बालू लदे ट्रक को जब्त कर ड्राइवर और ट्रक मालिक को नामजद किया गया है। वही मौके से ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में अंचलाधिकारी ने बताया है कि एनएच 331 स्थित सहाजितपुर शिव मंदिर के समीप चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी छपरा की तरफ से एक दस चक्का ट्रक बालू लेकर आ रहा था। जिसे बल के सहयोग से रोक कर जांच किया गया तो ट्रक के चालान पर अंकित क्षमता से काफी अधिक मात्रा में बालू लोड किया गया था। जांचोपरांत अवैध बालू खनन परिवहन करने के आरोप में चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ़्तार चालक उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी मनीष वर्मा बताया जाता है। थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया। वही बालू लदे ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग