अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में पुत्रों की लंबी उम्र की कामना का व्रत जिउतिया श्रद्धा पूर्वक माताएं मना रही हैं। तीन दिवसीय इस पर्व के दूसरे दिन बुधवार को प्रखंड की माताओ ने निर्जला व्रत रखते हुए शाम में विभिन्न मंदिरों, पूजा स्थलों, जीमूत वाहन व्रत की कथा का श्रवण किया। अशोक नगर में देवी स्थान पर कथा वाचन करते हुए पंडित नीतीश कुमार पांडेय ने बताया कि जीउतिया व्रत करने से जीमूत वाहन भगवान संतानों की लंबी उम्र देते हैं। जिन स्त्रियों को पुत्र नहीं है यदि वे विधि पूर्वक इस व्रत को करें तो उन्हें पुत्र की प्राप्ति भी होती है। उन्होंने बताया कि इस व्रत को श्रद्धा पूर्वक करने से विशिष्ट फल की प्राप्ति होती है। व्रत का पारण नवमी तिथि को गुरुवार को सुबह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधि पूर्वक पारण करने से व्रत करने का सम्पूर्ण फल प्राप्त होता है। देवरिया, अनवल, कोपा, सम्होता कुमना, जलालपुर, मिश्रलिया चतरा, पतीला आदि गांवो मे माताओ ने अपने संतानो की सलामती व दीर्घायु होने तथा उनके सुखी जीवन के लिए व्रत रखा है। वही बुधवार को श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा