राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को टोटहा जगतपुर की निवर्तमान मुखिया रीता देवी के अलावे उनकी सास शैल देवी ने भी मुखिया पद के लिए नामांकन किया। सास एवं बहु द्वारा मुखिया पद से नामांकन करने की बात सुनकर प्रखंड कार्यालय पर उपस्थित हर कोई स्तब्ध था लेकिन बाद में पता चला कि सास शैल देवी ने पड़ोसी पंचायत धेनुकी से मुखिया पद के लिए नामांकन किया है। टोटहा जगतपुर पंचायत की निवर्तमान मुखिया रीता देवी के पति पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी पिछले पांच वर्ष से पंचायत की सेवा की है जिससे प्रभावित होकर पड़ोसी पंचायत धेनुकी के ग्रामीणों की मांग पर मेरी मां चुनावी अखाड़े में उतरी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग