राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत चौथे चरण में 20 अक्टूबर को होनेवाले चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के तीसरे दिन अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम दिखी। आलम ये था कि मुखिया, सरपंच एवं बीडीसी के लिए बनाये गये नामांकन काउंटर खाली खाली दिखे। वही पंच एवं वार्ड सदस्य के लिए बनाए गए नामांकन काउंटर पर थोड़ी भीड़ थी लेकिन महिला अभ्यर्थियों की संख्या नगण्य थी। हालांकि सोमवार को अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए बुधवार को नामांकन काउंटरों की संख्या बढ़ायी गयी थी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश रौशन ने बताया कि बुधवार को वार्ड सदस्य पद के लिए काउंटर की संख्या बढायी गयी है। ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। 343 पदों के लिए होनेवाले चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन धेनुकी पंचायत की निवर्तमान मुखिया नीलम देवी सहित 21 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया जबकि सरपंच पद के लिए सतजोड़ा पंचायत से पूजा कुमारी सहित 19 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। वही बीडीसी पद के लिए बसहिया से नीतू कुमारी ,भोरहां से वीणा देवी सहित 22 ने नामांकन किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग