संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। बुधवार की शाम जीवित्पुत्रिका व्रत के मद्देनजर मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर हजारों की संख्या में पवित्र सरयु में स्नान किया तथा पूजा अर्चना की। सैकड़ों वाहनों अथवा दोपहिया से पहुंची महिलाओं के अचानक पहुंचने से मांझी चट्टी पर लंबा जाम लग गया तथा आवागमन लगभग थम सा गया। लगभग एक किमी लगी जाम से लोगों को तब छुटकारा मिला जब चुनाव ड्यूटी से लौटे पुलिस कर्मियों ने खुद पहल शुरू की। इस दौरान व्रतियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सड़क किनारे खड़ी वाहनों तथा ठेले खोमचे वालों ने राहगीरों की परेशानियां बढ़ा दी थी। उधर नदी किनारे लगभग एक दर्जन कथावाचक अलग अलग टोलियां बनाकर व्रत कथा की महिमा का अपने अपने ढंग से बखान कर रहे थे। रामघाट पर स्थानीय प्रशासन की अनुपस्थिति में स्थानीय दुकानदार व स्वयंसेवक खुद मोर्चा संभाले हुए थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग