राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को हुए मतदान को लेकर मांझी प्रखण्ड के युवा व युवतियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खासकर पहली बार मतदान कर रहे युवा वोटरों में काफी उत्साह देखा गया। पहली बार लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी कर उन्होंने अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। पंचायत चुनाव में मतदान करने पहुचे युवा वोटरों के चेहरे पर काफी खुशी साफ झलकती दिखाई दे रही थी। युवा वोटरों का कहना है कि गांव की सरकार चुनने में हम सब की भागीदारी भी उत्साहवर्धक रही है। जिसमे हम सब का योगदान काफी अच्छा रहा। युवा वोटरों का कहना है कि पंचायत चुनाव के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। वहीं युवा मतदातों ने सभी लोगो से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। ताकि एक अच्छा प्रतिनिधि का चुनाव हो सके। जिससे गांव का समुचित विकास हो सके। अनु कुमारी सिंह, तनु कुमारी, विनय कुमार सिंह विक्की, राम कृष्ण तिवारी, मुकेश्वर कुमार सिंह मुन्ना, सुजीत कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, नितेश कुमार सिंह, गोलू कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह आदि युवक-युवतियों का मानना है कि कहीं न कहीं गांव से ही देश का विकास होता है। इसलिए पंचायत में जब हम सब की चुनी ही अच्छी सरकार होगी तो निश्चित तौर पर देश का व गांव का विकास होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग