राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र के विधान परिषद के राजद समर्थित प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने मांझी प्रखण्ड के सभी नवनिर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए यह भी अपील की है कि पंचयात में आपसी भाईचारे व सद्भाव का वातावरण बनाए रखते हुए अपने क्षेत्र व ग्राम के विकास में नए आयाम स्थापित करें। उधर गांवों में लोग एक-दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दे रहे है। वहीं बाकी प्रत्याशियों के मतों की गिनती देर रात तक जारी रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग