संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। प्रखण्ड के घोरहट पंचयात से नव निर्वाचित पंचयात समिति सदस्य (बीडीसी) प्रत्याशी अंगद प्यारे ने पंचयात चुनाव में अपनी जीत से उत्साहित नजर आ रहे हैं। पंचयात के सम्मानित जनता के शुभकामनाओं से प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं। इस सम्बन्द्ध में अपनी जीत पर उन्होंने कहा कि अगर हौसले को बुलंद कर रास्तों पर चल दे, तो निश्चित ही तुझे तेरा मुक़ाम मिल जायेगा। आज मेरे मेहनत का फल पंचयात की जनता जनार्दन ने देकर इन पंक्तियों को सच कर दिया है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के हौसलों के बदौलत ही पंचयात समिति सदस्य पद का चुनाव लड़ने का निश्चय लिया था। जिसे हमने जीत कर भी दिखाया। कहा किआज मुझे खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने जीत का श्रेय पंचयात के लोगों को देते हुए उनका आभार जताया। जनता ने उनपर भरोसा जताया है जिसपर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग