राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। गांधी जयंती के मौके पर तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक जनक सिंह ने प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार एवं सामाजिक समरसता के प्रति दृढ़संकल्प हम सभी के लिए एक प्रेरणा पुंज है। गांधीजी द्वारा समाज के अभिवंचित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर मनोज कुमार गिरी, प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र पंडित सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में गांधी जयंती मनाई गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग