राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के इनायतपुर, मरहा, सोनबरसा, डुमरी, कौरु-धौरु, बंगरा, लेजुआर आदि पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशियों ने सारण जिलाधिकारी को एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन भेज कर मतगणना में घोर अनियमितता की शिकायत करते हुए पुनः मतगणना अथवा मतदान कराने की मांग की है। दिए गए आवेदन में मीरा देवी, रिंकू देवी, कौशल्या देवी, नीतू देवी, कांति देवी, अनामिका सिंह, जॉनी कुमारी के अलावा डुमरी पंचायत के अशोक कुमार पाण्डेय आदि का कहना है कि उक्त पंचायत समिति के उम्मीदवारों की मतगणना में घोर अनियमित बरती गई है। जिसमें कहा गया है कि मतगणना के दौरान किसी प्रत्याशी व उसके काउंटिंग एजेंट तक को नहीं बुलाया गया है। और न उनकी उपस्थिति में ईवीएम के मतों की गणना की गई। और नहीं कोई सूचना प्रत्याशियों को दी गई। जब हम लोग मतगणना हॉल में गए तो जानकारी मिली कि आपलोगों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसको लेकर हमलोगों ने शिकायत की। किंतु कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसको लेकर उम्मीदवारो ने ईवीएम से पुनः मतगणना कराने व सीसीटीवी की फुटेज दिखाने अथवा पुनः मतदान कराने की जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग