राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में मांझी-बरौली सड़क एसएच 96 पर गंजपर गांव के समीप एक राहगीर को बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों द्वारा घायल युवक को निजी वाहन से एकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ. आयुष्मान ने गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। जहां घायल युवक का उपचार हो रहा है। बताया गया है कि घायल की हालत में सुधार हो रहा है। घायल युवक विकास कुमार साह सिवान जिले के रामपुर भगवानपुर गांव का निवासी है। दुर्घटना की जानकारी घायल युवक के परिजनों को दूरभाष पर दे दिया गया है। बताया गया है कि घायल चालक विकास अपनी बाइक चलाकर मांझी से अपने घर लौट रहा रहा था। इसी दौरान गंजपर गांव के समीप इनकी बाइक एक राहगीर को बचाने में अनियंत्रित होकर कर पलट गई और बाइक चालक विकास घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग