पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में मंगलवार को महिला को डायन बताकर जमकर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है मामले में घायल महिला ने सीएचसी में पहुंच अपना इलाज करा थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घायल सिउरी गांव निवासी भरत राय की 34 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी हैं। मामले में घायल महिला ने बताया कि उसे घर के सदस्य डायन कर प्रताड़ित करते हैं और मारपीट करते हैं मंगलवार को घर में तबीयत खराब होने पर डायन कह मारपीट कर घायल कर दिया गया।घायल महिला द्वारा थाना पुलिस पहुच न्याय की गुहार लगाई गयी। मामलेे में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग