पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के 15 पंचायतों में पंचायत चुनाव 2021 को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में विशेष कोर्ट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें धारा 107 से संबंधित 122 लोग शामिल हो बंध पत्र भरा। विशेष कोर्ट कैंप में प्रतिनियुक्त मढ़ौरा कार्यपालक दंडाधिकारी रमेश रंजन प्रसाद,लिपिक दुर्गा प्रसाद सहित थानाध्यक्ष राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि 20 अक्टूबर को होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर थाना के द्वारा 1200 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है जिसमें 122 लोगों ने पहुंच बंध पत्र भरा है। लोग परेशान न हो इसके लिए थाना में कोर्ट कैंप का आयोजन किया गया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कैंप में जमानत लेने पहुंचे लोगों को विशेष रूप से हिदायत दी गई है कि अगर पंचायत चुनाव में संबंधित लोगों के द्वारा किसी भी प्रकार की हरकत की जाती है तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग