पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के कवलपुरा पंचायत के एकौना प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित वैक्सीनेशन कैम्प पर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर डाटा आपरेटर के नही पहुंचने से वैक्सीनेशन कार्य मंगलवार की दोपहर तक बाधित रहा जिससे वैक्सीन लेने आए लोग परेशान रहें। वैक्सीनेशन कैम्प में वैक्सीन लेने आए लोगों ने बताया कि वे सुबह से ही वैक्सीन लेने के लिए लाइन में लगकर इंतजार कर रहे थे वही सेन्टर पर सभी कर्मचारी वैक्सीन लेकर पहुंच गए पर डाटा आपरेटर दोपहर तक नही पहुचा जिससे वैक्सीनेशन कार्य नही हो पा रहा है। मौके पर ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि डाटा आपरेटर के नही आने की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है।यदि डाटा आपरेटर नही पहुंचेगा तो वैक्सीनेशन कार्य स्थगित कर दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग