राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। विगत दो दशक से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सिर्फ छलावा हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों का बहुमूल्य वोट पाकर पूर्व के प्रतिनिधियों ने उनका मानसिक शोषण किया है। यह बातें सारण प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने कही। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का आशीर्वाद मिलने के बाद वे सबसे पहले पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मानजनक वेतन तथा पेंशन का मुद्दा उठाएंगे तथा उनका वाजिब हक दिलाएंगे। सुधांशू रंजन ने मंगलवार को मांझी प्रखंड के कौरुधौरू डुमरी घोरहट तथा ताजपुर पंचायत से नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के बैठक आयोजित कर उन्हें अंगवस्त्र आदि से सम्मानित किया। कौरुधौरू में उदय शंकर सिंह डुमरी में हरेश प्रसाद यादव घोरहट में पूर्व मंत्री प्रो रवींद्र नाथ मिश्रा के आवासीय परिसर में शैलेश्वर मिश्रा उर्फ पहलवान जी के अलावा ताजपुर में चेंफुल पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया पति संजीत सिंह बीडीसी मनोज सिंह पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह तथा समाजसेवी मनोज सिंह को सम्मानित कर उन्होंने आशीर्वाद मांगा। जन सम्पर्क में उनके साथ राजद नेता मनोहर यादव जदयू नेता सुनील सिंह, मनोज सिंह, अरविंद सिंह तथा रंजन शर्मा आदि अनेक लोग शामिल थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग