राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। भाजपा के युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह से पटना स्थित उनके आवास पर मिलकर उनको आवेदन देकर मांझी विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर, मांझी में पालीटेक्निक कालेज खोलने की मांग की। अपने दिए आवेदन में उन्होने कहा है कि दोनों जगह इस तरह का संस्थान नहीं होने से युवाओं को अन्यत्र जाना पड़ता है। यदि यहां पालिटेक्निक कॉलेज खुल जाता है तो स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे वहीं ग्रामीण युवाओं को इससे विशेष तौर पर लाभ होगा। वे आसानी से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कम खर्चे मे पूरा कर सकते हैं। युवा नेता की इस मांग पर माननीय मंत्री ने जरुरी कदम उठाने की बात कही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग