प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के परीक्षाफल की घोषणा कर दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि परीक्षा मंडल की बैठक बुधवार के दिन कुलपति प्रो फारूक अली की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाफल को घोषित किया गया। उक्त परीक्षा में 81 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 14 प्रतिशत परीक्षार्थी या तो फेल हुए या परीक्षा से निष्कासित किए गए। मात्र 5 प्रतिशत परीक्षार्थी प्रमोटेड हुए हैं।गौरतलब है कि पिछली बार के फेल हुए 65 प्रतिशत परीक्षार्थी अपना रिजल्ट क्लीयर कर पाए हैं। जबकि 35 प्रतिशत का क्लियर नहीं हो पाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग