राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। शारदीय नवरात्रि के पावन मौके पर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गे की आराधना करने वाले भक्तों को सुविधाओं का ध्यान रखते हुए भारतीय डाक विभाग ने अच्छी शुरुआत की है। डाक विभाग द्वारा एकमा मुख्य डाकघर के काउंटर से भक्तों के लिए गंगोत्री का 250 एमएल का बोतलबंद पवित्र गंगा जल बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिसका मूल्य 30 रुपये प्रति बोतल निर्धारित किया गया है। इसकी जानकारी एसडीआई मृत्युंजय कुमार सिंह व एकमा मुख्य डाकघर के डाक पाल तारकेश्वर प्रसाद साह व कर्मी राजीव कुमार ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग