राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र में सिवान-छपरा नेशनल हाइवे 531 पर दाउदपुर बाजार से घर लौट रहे दो बाइक सवार पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दाउदपुर थाने की पुलिस द्वारा थाने के वाहन से दोनों घायलों को उपचार हेतु एकमा सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान घायल युवकों की शिनाख्त दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव निवासी देव महतो के पुत्र तेरस महतो व अच्छेलाल राम के पुत्र चंदन राम के रूप में हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग