राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दुर्गा पूजा को लेकर रसूलपुर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एकमा अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा ने लोगों से प्रेम, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा के आयोजन में सहयोग करने की अपील की। वहीं थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने कहा कि पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना और पंडाल के तीन तरफ से खुला होना चाहिए। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। पूजा स्थल पर महिला व पुरुषों के लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए। तैनात स्वयंसेवकों के पास कार्ड होने चाहिए। वहीं डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सोशल डिस्टेंस का पालन सहित पंडाल में हैंड सेनेटाइजर व फेस मास्क की व्यवस्था भी करनी होगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कोविड टीका-कर्मी भी मौजूद रहेंगे। विसर्जन जुलूस नहीं निकालने की हिदायत भी दी गई है। मूर्ति विसर्जन 15 से 16 अक्तूबर तक निश्चित रूप से कर देने की बात कही गई है। बैठक में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग